नानी की फिल्म ‘द पैराडाइज’ में हुई मोहनबाबू की एंट्री

मुंबई, (वार्ता) नेचुरल स्टार नानी की आने वाली फिल्म ‘द पैराडाइज’ में हुई मोहनबाबू की एंट्री हो गयी है।

नानी इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘द पैराडाइज’ को लेकर चर्चाओं में बने हुए हैं। इस फिल्म को बड़े स्तर पर बनाया जा रहा है। फिल्म की कास्ट में मोहन बाबू की एंट्री हुई है। साथ ही उनके किरदार का भी खुलासा हुआ है।

मेकर्स ने सोशल मीडिया पर मोहनबाबू के किरदार की पहली झलक साझा की है। साथ ही उनके किरदार के नाम का भी खुलासा किया है। मेकर्स की ओर से जो पोस्टर सामने आया है, उसमें मोहनबाबू एक बड़ी सी कुर्सी पर बैठे हैं। सामने रखी तलवार पर वो हाथ टिकाए हुए हैं और उनके हाथ खून से भी रंगे हैं। आंखों पर ब्लैक चश्मा और हाथ में घड़ी पहने ग्रे बालों में मोहनबाबू काफी खतरनाक नजर आ रहे हैं।

इस पोस्टर को शेयर करते हुए मेकर्स ने उनके किरदार के नाम का भी खुलासा कर दिया है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा गया है, ‘नाम है ‘शिकंजा मालिक’। मोहनबाबू के पोस्टर को शेयर करते हुए नानी ने इंस्टाग्राम पर लिखा, ‘महान नायक होते हैं और महान खलनायक भी। वो यह भी हैं, वह भी हैं और बहुत कुछ हैं। वह आपको एक बार फिर याद दिलाने के लिए यहां है कि वह क्यों महान हैं।’ इसके साथ नानी मोहनबाबू को अपनी पोस्ट में मेंशन भी किया है।

फिल्म ‘द पैराडाइज’ को हिंदी, तमिल, तेलुगु, कन्नड़, मलयालम, बंगाली और अंग्रेजी के साथ-साथ स्पैनिश भाषा में भी रिलीज किया जाएगा। यह फिल्म अगले साल 26 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

Next Post

शहर में आज मैच के दौरान रहेगी कड़ी सुरक्षा व्यवस्था

Sun Sep 28 , 2025
भोपाल। राजधानी में भारत और पाकिस्तान के फाइनल क्रिकेट मैच को लेकर पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था कड़ी रहेगी. भोपाल में सुरक्षा की दृष्टि से करीब 1500 जवानों की तैनाती रहेगी. रविवार को एशिया कप का फाइनल मैच भारत पाकिस्तान के बीच खेला जाएगा. दोनों ही टीमें फाइनल में पहुंच चुकी […]

You May Like