
ग्वालियर। आज दोपहर शहर के इंदरगंज चौराहा पर यातायात पुलिस द्वारा यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अनु बेनीवाल ने वाहन चालकों को यातायात नियमों के पालन के लिए जागरूक किया। मकर संक्रांति के अवसर पर वाहन चालकों को गजक का वितरण भी किया गया। यातायात पुलिस ने आम नागरिकों से अपील की कि वे हेलमेट, सीट बेल्ट का उपयोग करें, संकेतों का पालन करें और सुरक्षित यातायात में सहयोग दें।
