लावारिस हालत में मिला मवेशियों से लदा ट्रक

सतना : जिले के विभिन्न मार्गों के जरिए होने वाली पशु तस्करी का खुलासा तभी हो पाता है जब कोई वाहन दुर्घटनाग्रस्त हो जाए, बीच रास्ते में खराब हो जाए या फिर सौदेबाजी का सिलसिला टूट जाए. जिले के कोठी थाना क्षेत्र में लावारिस हालत में मवेशियों से लदे ट्रक के पाए जाने को भी इनमें से किसी एक संभावना से जुड़ा हुआ बताया जा रहा है. हलांकि पुलिस द्वारा मामले में प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश का दावा किया गया है.

रविवार की भोर में जिले के कोठी थाना क्षेत्र अंतर्गत गुलुआ गांव के बगिया मोड़ के आगे एक ट्रक काफी देर से खड़ा नजर आ रहा था. आस पास चालक अथवा कोई अन्य व्यक्ति मौजूद न होने के चलते स्थानीय लोगों को शंका हुई. लिहाजा लोग ट्रक के पास पहुंच गए. ट्रक की बॉडी को पूरी तरह तिरपाल से ढंका गया था. लेकिन अंदर से गडग़ड़ाहट की तेज आवाजें आ रही थीं. जिसके चलते लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दे दी. उक्त स्थान से कोठी थाने की दूरी महज किमी की रही होगी. लेकिन इसके बावजूद भी पुलिस को वहां पहुंचने में दो घंटे का समय लग गया. मौके पर पहुंची पुलिस ने जब तिरपाल हटाकर देखा तो ठूंस ठूंस कर भरे गए मवेशी नजर आए.
गौसेवा केंद्र भेजे गए मवेशी
थाना प्रभारी संतोष तिवारी ने जानकारी देते हुए बताया कि ट्रक क्र. यूपी 71 एटी 6880 के अंदर 15 भैंस और 24 पड़वों को क्रूरता पूर्वक लादा गया था. मवेशियों को नीचे उतारकर मुख्यमंत्री गौसेवा केंद्र नयागांव कोठी में भेज दिया गया. वहीं पुलिस द्वारा मोटर व्हीकल एक्ट और पशु क्रूरता अधिनियम के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर आरोपी चालक की तलाश शुरु कर दी गई है.

Next Post

रांझी सिविल अस्पताल में सुरक्षाकर्मी की गुंडई

Mon Oct 5 , 2026
जबलपुर: रांझी सिविल अस्पताल में देर रात अस्पताल का गेट खोलने की बात पर उपजे विवाद के बाद सुरक्षाकर्मी ने न सिर्फ होटल संचालक के साथ मारपीट की, बल्कि अस्पताल की छत पर चढक़र उसकी कार पर भारी सीमेंट का पत्थर पटक दिया। जिससे कार क्षतिग्रस्त हो गई । पुलिस […]

You May Like