दर्जन भर छात्रावासों को नये भवनों का इंतजार

ब्यावरा। जिले में संचालित छात्रावासों के कई भवन जीर्णशीर्ण अवस्था में होने से इनको खाली कर यहां संचालित छात्रावास किराए के भवनों में संचालित किए जा रहे है. ऐसे में शासन की एक बड़ी राशि भवन किराए पर खर्च हो रही है. विभाग द्वारा काफी पूर्व नवीन भवन निर्माण हेतु स्टीमेट भेजे जा चुके है किंतु वरिष्ठ कार्यालय से भवनों की स्वीकृति का इंतजार है. अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित छात्रावासों के जिले में करीब दर्जन भर भवन जीर्णशीर्ण हो चुके है. इनको डिस्मेंटल करने हेतु आदेश जारी कर दिए गये है बावजूद इसके भवनों को डिस्मेंटल नहीं किया जा सका है. तेज आंधी, बारिश में ऐसे भवनों को लेकर खतरा बना हुआ है.

जर्जर भवनों से जोखिम

ब्यावरा में कृषि मंडी रोड पर आमने-सामने मौजूद दो भवन काफी जीर्णशीर्ण अवस्था में होने से इनके धराशायी होने का डर बना हुआ है. दो साल पूर्व इनको डिस्मेंटल के लिए निर्देशित किए जाने के बाद भी आज दिनांक तक जर्जर भवनों की सुध नहीं ली गई है. समय रहते इनको डिस्मेंटल नहीं किया गया तो तेज आंधी, बारिश में यह भवन कभी भी धराशायी हो सकते है.

उल्लेखनीय है कि कृषि मंडी रोड पर अनुसूचित जाति विकास विभाग द्वारा संचालित बालक उत्कृष्ट छात्रावास एवं उत्कृष्ट बालिका छात्रावास के भवन को इनकी जर्जर अवस्था के चलते पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा परीक्षण कर इन्हें डिस्मेंटल के लिए चिन्हित किया जा चुका है. इसी प्रकार राजगढ़ में उत्कृष्ट बालिका छात्रावास, कुरावर में बालक छात्रावास, नरसिंहगढ़ तहसील के जंगीबड़ में स्थित छात्रावास भवन डिस्मेंटल घोषित किये जा चुके है.

इसी तरह उदनखेड़ी, पचोर, तलेन स्थित छात्रावास भवन भी जर्जर होने के चलते इन्हें खाली करवाकर यह छात्रवास भी किराए के भवन में संचालित किए जा रहे है.

हजारों रुपये दे रहे किराया

जर्जर भवनों में संचालित छात्रावासों को अन्यत्र जगह शिफ्ट किया जा चुका है. ब्यावरा के बालक छात्रावास को किराए के भवन में शिफ्ट किया है. इसी प्रकार अधिकांश छात्रावास के लिए किराए के भवन लिए है. प्रतिमाह हजारों रुपये का किराया शासन को भुगतना पड़ रहा है.

 

Next Post

रेलवे स्टेशन पर चला चैकिंग अभियान, 228 पकड़े, 1.30 लाख जुर्माना वसूला

Wed Oct 29 , 2025
ग्वालियर: बिना टिकट यात्रियों की रोकथाम के लिए ग्वालियर स्टेशन से गुजरने वाली लगभग 38 रेलगाड़ियों की जांच की गयी। बिना टिकट यात्रा, अनियमित यात्रा, बिना बुक लगेज, गंदगी फ़ैलाने वालों के विरुद्ध ग्वालियर स्टेशन पर विशेष किलाबंदी चैकिंग की गई। परिणामस्वरूप जांच के दौरान बिना टिकट, अनियमित यात्रा करने […]

You May Like