ग्वालियर: प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन कोर कमेटी की बैठक गोल पहड़िया स्थित गौरव हायर सेकेंडरी स्कूल पर सम्पन्न हुई। बैठक में पीएसए संभाग ग्वालियर अध्यक्ष अवधेश शर्मा, प्रदेश उपाध्यक्ष पीएसए अनिल दीक्षित उपस्थित थे।बैठक में पीएसए संभाग ग्वालियर अध्यक्ष अवधेश शर्मा ने कहा कि सदस्य्ता संगठन को मजबूत करने के लिए सभी मिलकर स्कूल संचालकों को जोड़े, यह संगठन स्कूल संचालकों के हित में सदा खड़ा है। शासकीय विद्यालय के शिक्षक प्राइवेट स्कूल में अध्ययनरत बच्चों से संपर्क कर उन्हें बरगला के शासकीय स्कूल में प्रवेश बिना टी सी के ले रहे है, उन पर भी नजर रखने की आवश्यकता है।
उपाध्यक्ष अनिल दीक्षित ने कहा कि शीघ्र ही स्कूल वार्ड समिति, अनुशासन समिति का गठन किया जाये और सभी संचालक गण सदस्यता बढ़ाने व कार्य की गतिशीलता बढ़ाने को आगे आये। उन्होंने स्कूल में प्रवेश बढ़ाने और फीस वसूली के लिए कार्यशाला आयोजित करने की जाने की बात भी कही। संचालन महेंद्र श्रीवास्तवएवं आभार प्रदर्शन धर्मेंद्र गायकवाड़ ने किया। बैठक मे पीएसए महिला जिला अध्यक्षा स्मिता दुबे, कल्पना घोष, पीएसए जिला अध्यक्ष निर्देश शर्मा, डबरा ब्लॉक अध्यक्ष दिनेश शर्मा, राकेश पचैरी, गजेंद्र शर्मा, गोविन्द सिंह राठौड़, नरेश श्रीवास्तव, महेंद्र परिहार, रजनीश शर्मा, श्रीकांत कुलश्रेष्ठ, कृपाल सिंह बघेल, नवीन गर्ग, विवेक, नरोत्तम शर्मा, रविकांत दुबे, दीपक सिंह आदि मौजूद थे।
