असम में बच्चों के फुटबॉल मैदान में पहुंचा जंगली हाथी, गेंद को किक मारते दिखा ‘गजराज’

गुवाहाटी: असम के गोलाघाट जिले के नुमालीगढ़ स्थित बोगीधला प्लेग्राउंड में उस वक्त अनोखा नजारा देखने को मिला, जब फुटबॉल खेल रहे बच्चों के बीच अचानक एक जंगली हाथी पहुंच गया। हाथी को मैदान में आते देख बच्चों ने तुरंत गेंद छोड़ी और सुरक्षित दूरी पर चले गए।बच्चों के मैदान से हटने के बाद हाथी की नजर फुटबॉल पर पड़ी। इसके बाद वह गेंद के पास पहुंचा और उसे अपने पैर से आगे की ओर धकेलने लगा। कुछ देर तक हाथी मैदान में फुटबॉल के साथ चलता और उसे किक मारता नजर आया। इस पूरे नजारे को वहां मौजूद लोगों ने कैमरे में रिकॉर्ड कर लिया।
हाथी और फुटबॉल का यह अनोखा वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में जंगली हाथी का गेंद के साथ खेलता अंदाज लोगों का ध्यान खींच रहा है।
हालांकि, इस पूरे घटनाक्रम में सबसे अहम बात यह रही कि बच्चों ने हाथी के करीब जाने के बजाय सुरक्षित दूरी बनाए रखी। वन विभाग की ओर से भी लोगों को जंगली हाथियों के पास जाने या उनके आसपास भीड़ लगाने से बचने की सलाह दी जाती है।

Next Post

केंद्र सरकार की तीन प्रमुख योजनाओं से किसानों को सालाना 6,000 रुपये सहायता, 3,000 मासिक पेंशन और 5 लाख रुपये तक का लोन

Tue Sep 15 , 2026
नई दिल्ली, किसानों की आय और बुढ़ापे की सुरक्षा को मजबूत करने के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत पात्र भूमिधारक परिवारों को 2,000 रुपये की तीन किस्तों में प्रति वर्ष 6,000 रुपये सीधे बैंक खाते में दिए जाते हैं, जिसके लिए ई-केवाईसी और भूमि सत्यापन अनिवार्य है। वहीं, […]

You May Like