घर-घर गायत्री यज्ञ, संस्कार परंपरा को पुन: स्थापित करने चलाएंगे अभियान

ब्यावरा। अखिल विश्व गायत्री परिवार की एक महत्वपूर्ण जिला बैठक रविवार को स्थानीय गायत्री शक्तिपीठ परिसर में हुई, जिसमें आगामी वर्ष के लिए संगठन के विस्तार और जन-जागरण अभियानों की रूपरेखा तय की गई. घर-घर गायत्री यज्ञ एवं संस्कार परंपरा को पुन: स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण अभियान चलाए जाने का निर्णय लिया गया.

अखण्डदीप एवं माताजी जन्मशताब्दी वर्ष 2026 के अंतर्गत आयोजित इस बैठक में जिले भर के सक्रिय परिजनों ने भाग लिया. इस दौरान आगामी वर्ष के लिए संगठन के विस्तार और जन-जागरण अभियानों की रूपरेखा तय की गई. बैठक का शुभारंभ गुना उपजोन प्रभारी महेश केवट, जिला समन्वयक डा. ओ.पी. पंवार, युवा जिला समन्वयक भारत सिंह राठौड़ एवं मुख्य ट्रस्टी एडव्होकेट आशीष उपाध्याय के आतिथ्य में हुआ.

बैठक में प्रांतीय युवा चिंतन शिविर के संकल्पों को तहसील स्तर तक ले जाने पर मंथन हुआ. वक्ताओं ने कहा कि जन्म शताब्दी वर्ष के अंतर्गत जिले में नए मंडलों का गठन, पत्रिका पाठक सम्मेलन, घर-घर गायत्री यज्ञ एवं संस्कार परंपरा को पुन: स्थापित करने जैसे महत्वपूर्ण अभियान चलाए जाएंगे. शताब्दी वर्ष में पूरी ऊर्जा के साथ जुट जाने का आह्वान किया.

युवा संगठन में नेतृत्व परिवर्तन की घोषणा की गई. वर्तमान युवा जिला समन्वयक भारत सिंह राठौर ने आगामी कार्ययोजनाओं के क्रियान्वयन हेतु किशोर जानोरिया का नाम नए युवा प्रकोष्ठ जिला समन्वयक के रूप में प्रस्तावित किया. सभी ने इस प्रस्ताव का सर्वसम्मति से समर्थन किया. भारत सिंह राठौर को जिला समन्वय समिति का जिला सह-समन्वयक बनाया गया.

कन्या किशोर कौशल से पूर्णिमा सोनी व आओ गढ़े संस्कारवान पीढ़ी से वैशाली वैद्य ने प्रतिवेदन प्रस्तुत किया. संचालन किशोर जानोरिया ने किया एवं आभार श्रीमति नीलिमा शर्मा ने माना.

इस अवसर पर तहसील समन्वयक शीला दांगी, श्याम सुन्दर पाटीदार, हेमंत सक्सेना, उमेश सक्सेना, युवा प्रकोष्ठ से पवन वैष्णव, मोहन लववंशी, राजेश सिंह भदौरिया, विष्णु नागर सहित हवलदार सिंह, प्रवीण नामदेव, तेजकरण साहू, हरीश सक्सेना, चन्द्रहास शर्मा, संतोष शाक्य, कानजी सौंधिया, प्रमोद साहू, भवानी शंकर भट्ट, श्रीकृष्ण बंसल, बी. एल. गुप्ता, जितेन्द्र पंवार, दीपक सोनी, किशन मेवाड़े, संदीप मेवाड़े, हेमा लोधी, नूतन दुबे, सर्वेश शाक्य एवं जिले भर से बड़ी संख्या में गायत्री परिवार के परिजन उपस्थित रहे.

Next Post

धर्मांतरण गतिविधि की सूचना पर पहुंची पुलिस

Sun Nov 23 , 2025
सीहोर। रविवार को शहर के इंद्रानगर विश्राम घाट के समीप एक मकान में धर्मांतरण गतिविधियां संचालित होने के शक में धार्मिक संगठन के कार्यकर्ता पहुंचे. सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई थी. इस दौरान वहां धर्मांतरण संबंधित कोई गतिविधि संचालित होती नहीं पाई गई. हालांकि धार्मिक संगठन […]

You May Like