भोपाल, 15 मई (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के कमला नगर थाना क्षेत्र स्थित 25वीं बटालियन में आज एक बड़ा हादसा हो गया। वहां सुरक्षा अभ्यास के दौरान हैण्ड ग्रेनेट फट गया, जिसकी चपेट में दो आरक्षक आ गए, जो गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार भोपाल की 25वीं बटालियन में सुरक्षा अभ्यास का आयोजन किया गया था। अभ्यास के दौरान अचानक हैण्ड ग्रेनेट फट गया, जिसकी चपेट में आने से बटालियन के दो आरक्षक विशाल सिंह और संतोष कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद दोनों घायल आरक्षकों को एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां विशाल की हालत नाजुक बतायी जा रही है।
Next Post
जय शाह मामले में उच्च न्यायालय में हुयी सुनवायी
Thu May 15 , 2025
जबलपुर, 15 मई (वार्ता) कर्नल सोफिया कुरैशी के संबंध में आपत्तिजनक बयान देने वाले मध्यप्रदेश के आदिम जाति कल्याण मंत्री विजय शाह के खिलाफ दर्ज प्राथमिकी के संबंध में आज उच्च न्यायालय में सुनवायी हुयी और अदालत ने इस दौरान प्राथमिकी के मसौदे को लेकर सवाल उठाए। उच्च न्यायालय की […]

You May Like
-
4 weeks ago
इंदौर से मुख्यपीठ जबलपुर आएगे न्यायाधीश कलगांवकर
-
6 months ago
रीवा में कार्बाइड गन पर प्रतिबंध लगाया गया
-
10 months ago
बिना शर्त माफी मांगकर उपवास करे कांग्रेस : शर्मा
