जंगल में फांसी पर झूलती मिली लापता युवक की लाश

जबलपुर: बरगी थाना अंतर्गत धुधिया पाठ का जंगल मोहला में एक लापता युवक की लाश फांसी के फंदे पर झूलती मिली। पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।

पुलिस के मुताबिक गोलू धुर्वे 25 वर्ष निवासी नीमा टोला मोहास ने सूचना दी कि उसके गांव का सुरेश धुधिया वाले जंगल में महुआ बीनने गया था जो आकर बताया कि एक युवक धुधिया पाट जंगल में धौल के पेड़ पर फांसी लगाये लटका है तो उसने जाकर देखा उसका भाई रंजीत धुर्वे 22 वर्ष था उसका भाई रंजीत 20 मार्च को घर से बिना बताये कहीं चला गया था जिसकी तलाश करता रहा। मृतक ने यह आत्मघाती कदम किन परिस्थितियोंं में उठाया इसका पता नहीं चल सका। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Next Post

बदमाश ने अधेड को धमकाया, पीटा

Tue Apr 15 , 2025
जबलपुर: कटंगी थाना क्षेत्र में बदमाश ने एक अधेड़ के साथ मारपीट करते हुए बका चमकाते हुए धमकाया। पुलिस ने रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया है। पुलिस के मुताबिक प्रमोद पटेल 52 वर्ष निवासी बल्देवबाग शीतलपुर थाना लार्डगंज ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह […]

You May Like