हाईटेंशन लाइन के नीचे बिना सपोर्ट के खड़ी की लोहे की बीम

जबलपुर: शारदा चौक स्थित पीली बिल्डिंग के पास बिना किसी सपोर्ट के असुरक्षित तरीके से स्वागत मंच के लिए लोहे की भारी-भरकम बीम लगाने वाले यश ग्रुप के संचालक के खिलाफ गढ़ा पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। 3 बीम भी जब्त की गई है।थाना प्रभारी प्रसन्न कुमार शर्मा ने बताया कि बीती रात पेट्रोलिंग के दौरान पुलिस टीम जब पीली बिल्डिंग के पास पहुंची, तो देखा कि यश ग्रुप के संचालक नीतेश उर्फ गोलू मिश्रा 32 वर्ष, निवासी खेरमाई मंदिर के पास, छुई खदान, गढ़ा द्वारा स्वागत मंच में लाइट लगाने के लिए खतरनाक तरीके से लोहे की तीन बीम खड़ी की गई थीं।

जिस जगह यह बीम लगाई गई थी, उसके ठीक ऊपर से हाईटेंशन बिजली की लाइन गुजरी हुई है। लोहे की इन बीमों को टिकाने के लिए कोई अतिरिक्त सपोर्ट या सुरक्षा इंतजाम नहीं किए गए थे। ऐसे में बीम के कभी भी गिर जाने या लटककर हाईटेंशन तार से टकराने का सीधा खतरा बना हुआ था। इस लापरवाही के कारण वहां से गुजरने वाले आम नागरिकों की जान को बड़ा खतरा पैदा हो गया था। पुलिस ने नीतेश उर्फ गोलू मिश्रा के कब्जे से मौके पर लगी लोहे की 3 बीम जब्त कर ली हैं। साथ ही आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Next Post

MP नगर में मेट्रो निर्माण के पोल में करंट से भाजपा नेता की मौत, आसपास के लोगों ने कहा- पहले नहीं हुई ऐसी घटना

Mon Sep 28 , 2026
भोपाल। MP नगर इलाके में रविवार रात करीब 9 बजे करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे। सहारे के लिए […]

You May Like