भोपाल। MP नगर इलाके में रविवार रात करीब 9 बजे करंट लगने से भाजपा युवा मोर्चा के जिला महामंत्री दिव्यऋषि तिवारी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि वे सड़क पार करने के लिए डिवाइडर पर चढ़कर दूसरी तरफ जाने की कोशिश कर रहे थे। सहारे के लिए जैसे ही उन्होंने सड़क किनारे लगे पोल को पकड़ा, उन्हें तेज करंट का झटका लगा और वे नीचे गिर गए। हादसे में एक महिला भी करंट की चपेट में आ गई।
मौके पर मौजूद ट्रैफिक पुलिसकर्मियों ने दोनों को संभाला और दिव्यऋषि को CPR देकर बचाने की कोशिश की। बाद में उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां उनकी मौत हो गई।
बताया जा रहा है कि जिस पोल से हादसा हुआ, वह मेट्रो निर्माण के दौरान लगाया गया था। आसपास के लोगों ने बताया कि इससे पहले इस पोल में करंट आने या किसी व्यक्ति के करंट की चपेट में आने जैसी कोई घटना सामने नहीं आई थी। हादसे के बाद अब पोल में करंट आने और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सवाल उठ रहे हैं।
Next Post
हाई टेंशन लाइन से टकराई निर्माण सामग्री ले जाने वाली लिफ्ट, चार मजदूर झुलसे
Mon Sep 28 , 2026
जबलपुर: जसूजा सिटी में सोमवार को एक निर्माणाधीन बिल्डिंग में निर्माण सामग्री को ऊपरी मंजिलों पर ले जाने वाली मशीन अचानक पास से गुजर रही हाई टेंशन विद्युत लाइन से टकरा गई। झटका इतना जोरदार था कि मशीन का मुख्य तार टूट गया और देखते ही देखते पूरी निर्माण सामग्री […]

You May Like
-
1 year ago
आतंक के खिलाफ प्रदर्शन, ज्ञापन सौंपा
-
3 weeks ago
96 प्रत्याशी बाहर, सात के निर्वाचन की तस्वीर साफ