सिंगरौली । जब बायपास सड़क मार्ग के लिए बजट ही नही था, तो 15 करोड़ रूपये क्यों फूंक दिये गये।अब इसी बात को लेकर नगर के युवा एवं व्यापारी सरकार एवं जिला प्रशासन को घेरते हुये सवाल उठाना शुरू कर दिया है। गौरतलब है कि सरई बायपास मार्ग की कुल दूरी 17 किमी है और 19 करोड़ रूपये मंजूर थी। चर्चाओं के अनुसार लोनिवि ने निर्माण कार्य पर 15 करोड़ रूपये खर्च कर दिया है और सात वर्षो से उक्त मार्ग निर्माणाधीन है। सरई के व्यापारियों ने इस पर तरह-तरह के समस्याएं बता कर सवाल खड़े कर रहे हैं।
इनका कहना:-
बायपास मार्ग मंजूरी के समय एक उत्साह था कि नगरवासी जाम से छुटकारा पाएंगे, लेकिन छ: साल बाद भी जाम से छुटकारा नही मिल रहा है। शासन-प्रशासन इस मामले में मौन धारण कर लिया है।
अशोक जायसवाल, सरई
इनका कहना:-
सरई नगर में आये दिन सड़क हादसे हो रहे हैं। इसमें दोषी शासन-प्रशासन है। यदि बायपास मार्ग बन गया होता तो सड़क हादसे में कमी आती, परंतु प्रदेश सरकार चुप है।
अजय शर्मा, सरई
इनका कहना:-
्रशासन-प्रशासन की नींद कब टूटेगी। मुआवजा भुगतान के चलते पेंच फसा हुआ है। कहीं न कहीं सरकार की यह नाकामी है। मार्ग के न बनने से अनेको समस्याएं खड़ी हो रही हैं।
बृजेश तिवारी, सरई
Next Post
ट्रंप की चुनावी हार पर ईरान का तंज, वीडियो जारी कर अमेरिकी राष्ट्रपति का उड़ाया मजाक
Wed Nov 4 , 2026
नई दिल्ली। अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके पर ईरान ने निशाना साधा है। भारत स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति पर तंज कसा है। वीडियो में कुछ लोग ट्रंप को उठाकर एक बड़े कूड़ेदान में […]
