नई दिल्ली। अमेरिका के मिडटर्म चुनाव में डोनाल्ड ट्रंप की रिपब्लिकन पार्टी को लगे झटके पर ईरान ने निशाना साधा है। भारत स्थित ईरानी दूतावास ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो पोस्ट कर अमेरिकी राष्ट्रपति पर तंज कसा है।
वीडियो में कुछ लोग ट्रंप को उठाकर एक बड़े कूड़ेदान में डालते नजर आते हैं। कूड़ेदान पर ‘Hazardous Waste’ यानी खतरनाक कचरा लिखा हुआ है। इस वीडियो के जरिए ईरान ने चुनावी नतीजों को लेकर ट्रंप का मजाक उड़ाया है।
यह वीडियो AI की मदद से तैयार किया गया बताया जा रहा है। इसके सामने आने के बाद सोशल मीडिया पर इसकी चर्चा शुरू हो गई है।
दरअसल, अमेरिकी मिडटर्म चुनाव में डेमोक्रेटिक पार्टी ने सीनेट और हाउस ऑफ रिप्रेजेंटेटिव्स दोनों में बहुमत हासिल किया है। वहीं, ईरान के साथ युद्ध और बढ़ती ईंधन कीमतों को भी चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी के प्रदर्शन से जोड़कर देखा जा रहा है।
इससे पहले ईरानी संसद के स्पीकर मोहम्मद बाघेर गालिबाफ ने भी चुनावी नतीजों पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा था कि अमेरिकी जनता ने युद्ध के खिलाफ अपना संदेश दिया है।
