प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद को सीएम डॉ यादव की श्रद्धांजलि

भोपाल: मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ राजेंद्र प्रसाद की पुण्यतिथि पर उन्हें सादर श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद का जीवन राष्ट्रभक्ति, सादगी और समर्पण का अनुपम उदाहरण है।मुख्यमंत्री ने एक्स पर अपने संदेश में कहा कि देश के नवनिर्माण में डॉ राजेंद्र प्रसाद का योगदान अतुलनीय रहा है। स्वतंत्रता संग्राम से लेकर संविधान निर्माण और स्वतंत्र भारत के प्रथम राष्ट्रपति के रूप में उनकी भूमिका ने राष्ट्र को नई दिशा दी। उनका दूरदर्शी नेतृत्व और लोकतांत्रिक मूल्यों के प्रति अटूट आस्था आज भी प्रेरणास्रोत है।
डॉ मोहन यादव ने कहा कि डॉ राजेंद्र प्रसाद के विचार और आदर्श सदैव राष्ट्र सेवा के लिए प्रेरित करते रहेंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को देशहित में कार्य करने की शक्ति प्रदान करते रहेंगे।

Next Post

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप का कड़ा फैसला, एंथ्रोपिक की AI तकनीक पर लगाया प्रतिबंध, राष्ट्रीय सुरक्षा और सैन्य स्वायत्तता के मुद्दे पर सरकार और टेक कंपनी में आर-पार

Sat Feb 28 , 2026
नई दिल्ली | अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने शुक्रवार को एक बड़ा आदेश जारी करते हुए सभी सरकारी एजेंसियों को ‘एंथ्रोपिक’ (Anthropic) कंपनी की आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस तकनीक का इस्तेमाल तुरंत बंद करने का निर्देश दिया है। सरकार और एआई स्टार्टअप के बीच यह टकराव तब शुरू हुआ जब कंपनी के सीईओ […]

You May Like

मनोरंजन