न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह का बार एसोसिएशन ने किया स्वागत 

जबलपुर। उच्चतम न्यायालय के माननीय न्यायमूर्ति एन. कोटिश्वर सिंह के जबलपुर आगमन पर हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जबलपुर एवं जिला बार एसोसिएशन द्वारा उनका पुष्पगुच्छ, मालाएं एवं स्मृति चिन्ह प्रदान कर उनका सम्मान किया। इस अवसर पर उच्चतम न्यायालय के अधिवक्ता सिद्धार्थ राधेलाल गुप्ता भी उपस्थित थे। न्यायमूर्ती एन. कोटिश्वर सिंह दो दिवसीय जबलपुर प्रवास पर हैं एवं लॉयर्स ट्रेनिंग प्रोग्राम में मुख्य अतिथि के रूप में आमंत्रित हैं। वे सेमिनार में मुख्य अतिथि के रूप में भाग लेंगे। हाईकोर्ट बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष धन्य कुमार जैन, पारितोष त्रिवेदी एवं योगेश सोनी ने न्यायमूर्ती को सम्मानित किया। वही जिला बार एसोसिएशन की ओर से अध्यक्ष मनीष मिश्रा, ज्योति राय, ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी, रविन्द्र दत्त, प्रशांत नायक ने न्यायमूर्ति का सम्मान किया एवं उन्हें जिला बार एसोसिएशन की मार्च, 2026 में प्रस्तावित राष्ट्रीय विधि संगोष्ठी में उन्हें विशिष्ट अतिथि के रूप में आमंत्रित भी किया।

Next Post

खाद्य विभाग ने चेतकपुरी पेट्रोल पंप पर छापा मारा, सैम्पल लेकर जाँच के लिये भेजे

Sat Jan 17 , 2026
ग्वालियर। खाद्य विभाग की टीम द्वारा चेतकपुरी के समीप स्थित आरके फिलिंग स्टेशन का औचक निरीक्षण किया गया। खाद्य विभाग की टीम ने इस पेट्रोल पंप पर उपलब्ध डीज़ल व पेट्रोल के स्टॉक का मिलान किया। साथ ही डेंसिटी का परीक्षण किया गया । निरीक्षण के दौरान पंप से पेट्रोल […]

You May Like