छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर धूमधाम से निकली शोभायात्रा,सकल हिंदू समाज

पानसेमल,

पानसेमल नगर में हिंदू हृदय सम्राट,हिंदवी स्वराज्य के संस्थापक,वीर छत्रपति शिवाजी महाराज जयंती पर सकल हिंदू समाज एवं जय खान्देश ग्रुप के संयुक्त तत्वाधान में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। मां दुर्गा मंदिर प्रांगण में छत्रपति शिवाजी महाराज की पूजा अर्चना कर क्षत्रिय महाराज की प्रतिमा रथ पर रख शोभा यात्रा प्रारंभ की गई।शोभायात्रा मेंन रोड होते हुए खड़की रोड,नया प्लाट झंडा चौक पर समाप्त हुई,मनोज मोरे एवं संदीप पाटिल ने बताया कि हिंदुत्व के ध्वजवाहक श्रद्धेय छत्रपति शिवाजी महाराज के जन्मोत्सव पर भव्य शोभायात्रा आतिशबाजी,बैंड बाजे, और जयकारों के साथ निकली।नगर परिषद द्वारा भी धर्मशाला चौराहा पर वही विश्व हिंदू परिषद बजरंग दल, मातृशक्ति दुर्गा वाहिनी एवं मराठा समाज महिलाओं ने भी पुष्प वर्षा कर अपने दैवत का वंदन किया ।नया प्लाट पर शोभायात्रा के समापन पर छत्रपति शिवाजी महाराज की सामूहिक आरती भी की गई ।इस अवसर पर हिंदूजनों द्वारा नम आंखों से महाराज को माना का मुजरा भी सादर किया गया। इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष शैलेश भंडारकर,उपाध्यक्ष साहेबराव चौधरी पार्षदगण एवं सुभाषराव शितोले,राजेंद्र शितोले,जेपी पाटिल,रवि पाटिल, कमलेश पाटील,विकास पाटील, मनोज मोरे,सुभाष मराठे,रविंद्र मराठे, विनोद पाटिल, नंदकिशोर मराठे,हितेश,हरी जाधव,शिवम भदाने,घनश्याम कोली,मोनू शर्मा सहित हिंदुजन शामिल हुए।

Next Post

नवविवाहिता ने फांसी लगा कर दी जान

Thu Feb 20 , 2025
भोपाल, 20 फरवरी (वार्ता) मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल के छोला इलाके में एक नवविवाहिता ने फांसी लगा कर अपनी जान दे दी है। पुलिस सूत्रों ने आज बताया कि शहर के छोला मंदिर थाना क्षेत्र के शंकरगंज कालोनी की निवासी काजल गुप्ता (21) ने कल रात अपने घर में फांसी […]

You May Like