श्योपुर में युवक की तालाब में डूबने से मौत

श्योपुर: जिले के विजयपुर के किला मोहल्ला के एक युवक की पानी मे डूबने से मौत हो गई। अर्पित (18) पिता मातादीन जाटव अपने दोस्तों के साथ बाईपास रोड स्थित मैंदावली फिल्टर प्लांट के पास नहा रहा था। नहाने के दौरान अचानक वह गहरे पानी में चला गया और बाहर निकल नहीं पाया। दोस्तों ने शोर मचाकर आसपास के लोगों को बुलाया, लेकिन तब तक बहुत देर हो चुकी थी।

स्थानीय लोगों की मदद से अर्पित को पानी से बाहर निकाला गया। उसे तत्काल स्वास्थ्य केंद्र विजयपुर पहुंचाया गया। जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद अर्पित को मृत घोषित कर दिया। विजयपुर टीआई राकेश शर्मा ने इस तरह की घटनाओं से बचाव के लिए लोगों से सतर्कता बरतने की अपील की गई है। प्रशासन ने बरसात के मौसम में गहरे पानी वाले स्थानों पर नहाने से बचने की सलाह दी है।

Next Post

भारत यात्रा पर आए फिजी के प्रधानमंत्री का हवाई अड्डे पर स्वागत

Sun Aug 24 , 2025
नयी दिल्ली 24 अगस्त (वार्ता) फिजी के प्रधानमंत्री सिटिवेनी लिगामामादा राबुका का रविवार सुबह यहां पहुंचने पर शानदार स्वागत किया गया। शिक्षा राज्य मंत्री सुकांत मजूमदार ने इंदिरा गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर श्री राबुका और उनके साथ आए प्रतिनिधिमंडल का स्वागत किया। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने […]

You May Like