शाजापुर: मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह की सत्य सनातन स्वाभिमान यात्रा पांचवें दिन शाजापुर पहुंची। यहां प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने राम मंदिर के चंदे, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS), EVM और वक्फ की जमीनों को लेकर कई सवाल उठाए।
दिग्विजय सिंह ने राम मंदिर को मिले दान का विस्तृत हिसाब सार्वजनिक करने की मांग की। साथ ही, वक्फ की जमीनों पर कथित कब्जों की जांच कराने की बात कही। उन्होंने कहा कि इन जमीनों से जुड़े मामलों की भी पड़ताल होनी चाहिए। RSS पर निशाना साधते हुए उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज को लेकर आरोप लगाए और हिंदुत्व की राजनीति पर सवाल उठाए।
चुनाव प्रक्रिया पर सवाल उठाते हुए दिग्विजय सिंह ने EVM के बजाय बैलेट पेपर से चुनाव कराने की पैरवी की। वहीं, दिल्ली में कांग्रेस की रैली को लेकर उन्होंने कहा कि वे खुद शामिल नहीं होंगे, लेकिन अपने लोगों को भेजेंगे।
