भोपाल। कांग्रेस पार्टी के जमीनी संगठन को सशक्त बनाने की रणनीति तय करने के उद्देश्य से रविवार को इंदिरा भवन, भोपाल में भोपाल संभाग की एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक आयोजित की गई।
बैठक में प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश चौधरी, मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष जीतू पटवारी, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव संजय दत्त, संगठन उपाध्यक्ष सुखदेव पांसे तथा संगठन महामंत्री डॉ. संजय कामले उपस्थित रहे। इसके अलावा भोपाल, सीहोर, रायसेन, राजगढ़ और विदिशा जिलों के जिला अध्यक्ष, जिला एवं विधानसभा प्रभारी तथा ब्लॉक अध्यक्ष भी बैठक में शामिल हुए।
बैठक में ग्राम पंचायत और वार्ड स्तर पर समितियों के गठन के लिए विस्तृत कार्ययोजना पर चर्चा की गई, ताकि संगठन की जड़ें और मजबूत की जा सकें। साथ ही आगामी संगठनात्मक गतिविधियों, जनसंपर्क अभियानों और संगठन की प्रभावशीलता बढ़ाने की रणनीतियों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
बैठक को संबोधित करते हुए जीतू पटवारी ने कहा कि कांग्रेस की वास्तविक ताकत उसका जमीनी संगठन है। उन्होंने सभी पदाधिकारियों से निष्ठा, ईमानदारी और सक्रियता के साथ अपनी जिम्मेदारियां निभाने का आह्वान किया और इस बैठक को मजबूत व जनकेंद्रित संगठन की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया।