नयी दिल्ली के झुग्गीवालों को कंझावला भगा रही सरकार: आप

नयी दिल्ली, 03 मार्च (वार्ता) आम आदमी पार्टी (आप) ने दिल्ली के कैबिनेट मंत्री प्रवेश साहिब सिंह पर अपने विधानसभा क्षेत्र लोगों को धोखा देने का आरोप लगाते हुए कहा कि सरकार नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के झुग्गीवालों को 60 किमी दूर कंझावला भगा रही है, जहां स्कूल, अस्पताल, यातायात समेत कोई बुनियादी सुविधा नहीं है।

आप दिल्ली के प्रदेश अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने मंगलवार को दिल्ली सरकार पर आरोप लगाते हुए कहा कि वह नयी दिल्ली विधानसभा क्षेत्र के झुग्गीवालों को 60 किमी दूर कंझावला भगा रही है, जहां स्कूल, अस्पताल, यातायात समेत कोई बुनियादी सुविधा नहीं है। नियम है कि झुग्गी वालों को पांच किलोमीटर के दायरे में मकान मिलने चाहिए। उन्होंने कहा कि श्री प्रवेश साहिब सिंह ने मां दुर्गा की कसम खायी थी कि जहां झुग्गी, वहीं मकान देंगे, लेकिन अब इन गरीबों के घर पर बुलडोज़र चलेगा। अब लोग अपना विधायक रहे और पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल को याद कर रहे हैं।

श्री भारद्वाज ने कहा कि एक साल पहले भाजपा नेता लोगों के पैर पड़ रहे थे, हाथ जोड़ रहे थे और आज वह भागे-भागे घूम रहे हैं। उन्होंने कहा, “ भाजपा के लोग सबसे धोखेबाज हैं। ” उन्होंने कहा कि झुग्गीवालों को विस्थापित करके जिस नयी जगह कंझावला भेजा जा रहा है, वहां न कोई अस्पताल है, न स्कूल है और न ही कोई बाजार है। लोगों ने बताया कि उनमें से कई बुजुर्ग और बीमार हैं, किसी को दिल की बीमारी है तो किसी का पैर टूटा हुआ है। इतनी दूर जंगल जैसे इलाके में अगर रात-बिरात किसी की तबीयत खराब हो गयी, तो वहां कोई सुविधा नहीं है। वे रास्ते में ही मर जाएंगे। लोग अभी जहां रह रहे हैं, वहां सुरक्षित हैं।

Next Post

ट्रिगर टैक्टिशियंस ने कर्नाटक शूटिंग लीग का खिताब जीता

Tue Mar 3 , 2026
बेंगलुरु, 03 मार्च (वार्ता) कर्नाटक शूटिंग लीग का पहला सीजन 1 मार्च को दो दिन के कॉम्पिटिशन के बाद खत्म हुआ, और 28 फरवरी को ग्रुप स्टेज के मुकाबले एक शानदार फिनिश के साथ खत्म हुए। एक स्ट्रक्चर्ड टीम फॉर्मेट में मुकाबला करते हुए – जिसमें हर टीम में दो […]

You May Like