मेडिकल स्टोर में लगी भीषण आग, लाखों की क्षति

सीधी। जिला अस्पताल के सामने शहर के बड़े मेडिकल स्टोर में शुमार राजपूत मेडिकल स्टोर में रविवार-सोमवार की देर रात भीषण आग लगने से लाखों की क्षति हुई। घटना देर रात करीब 2 बजे हुई। सुबह लगभग 5 बजे स्थानीय लोगों ने शटर से धुआं उठते देखा, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई। फायर टीम सुबह करीब 6 बजे मौके पर पहुंची और आग बुझाने का प्रयास किया, लेकिन तब तक पूरा मेडिकल स्टोर जलकर राख हो चुका था। आग लगने से मेडिकल स्टोर में रखी दवाइयां, उपकरण, नकदी और अन्य सभी सामग्री पूरी तरह जलकर नष्ट हो गया। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार, इस घटना में लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। दुकान के संचालक विजय सिंह ने बताया कि उन्होंने रात 12 बजे नियमित रूप से दुकान बंद की थी। उन्हें तड़के करीब 5 बजे फोन पर आग लगने की सूचना मिली। जब वे मौके पर पहुंचे, तब तक आग काफी फैल चुकी थी। उन्होंने कहा कि आग लगने का कारण अभी अज्ञात है। पुलिस टीम ने मौके की जांच शुरू की। सूचना मिलने पर कोतवाली थाना पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची। थाना प्रभारी कन्हैया सिंह बघेल ने बताया कि यह देर रात की घटना है। उन्होंने कहा कि फायर ब्रिगेड और पुलिस टीम ने मौके की जांच शुरू कर दी है। स्थानीय लोगों ने आग लगने के संभावित कारणों में शॉर्ट सर्किट, किसी इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस की खराबी या रासायनिक प्रतिक्रिया की आशंका जताई है। हालांकि, पुलिस जांच के बाद ही आग लगने का वास्तविक कारण स्पष्ट हो पाएगा। दुकान में बड़ी मात्रा में ज्वलनशील दवाइयां और केमिकल होने के कारण आग तेजी से फैली।

Next Post

दिन भर चलती रही सर्द हवाएं और आसमान में छाये बादल

Mon Dec 8 , 2025
रीवा। शनिवार को जहा न्यूनतम तापमान 5.4 डिग्री पहुंच गया था वही रविवार को कुछ राहत मिली. लगातार चल रही ठंड हवाओ ने पिछले तीन दिन से गलन भरी ठंड बढ़ा दी है. पश्चिमी विछोभ के चलते आसमान में बादलो ने ढ़ेरा जमा लिया है. अन्य दिनो के अपेक्षा रविवार […]

You May Like