
शाजापुर, 31 जनवरी. बायपास पर बदमाशों ने एक कंटेनर में दवाई से भरे कार्टून पर हाथ साफ कर दिया. चालक ने जब ढाबे पर ट्रक रोका, तो वारदात का पता चला. जिसकी शिकायत उसने कोतवाली पुलिस को की है. पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है. जानकारी के अनुसार घटना 28 जनवरी की है. जब पंजाब से इंदौर जा रहे एक कंटेनर एमएच 43 बीएक्स 5940 शाजापुर बायपास स्थित मुरादाबाद ढाबे के सामने आगरा-मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग पर रूका था. जब ढाबे के पास कंटेनर रोका, तो देखा कि पिछला गेट खुला हुआ था. अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र अंदर से 10 कार्टून दवाइयों के चुरा लिए थे. घटना का पता चलते ही ड्राइवर ने ट्रक मालिक गिरीराज प्रसाद खंडेलवाल और ट्रांसपोर्टर राममेहर चौधरी को सूचित किया. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. चोरी की गई दवाइयों की कीमत और प्रकार के बारे में जानकारी जुटाई जा रही है. इस संबंध में थाना प्रभारी संतोष वाघेला ने बताया कि टाटा कंपनी के कंटेनर में एबॉट हेल्थकेयर की एचएलसी मेडिसिन के कुल 1015 कार्टून लोड किए गए थे. ड्राइवर ने जब ढाबे के पास कंटेनर रोका, तो देखा कि पिछला गेट खुला हुआ था. अज्ञात चोरों ने ताला तोडक़र अंदर से 10 कार्टून चुरा लिए थे, जिनकी कीमत करीब 40 हजार रुपए है. मामला दर्ज कर जांच की जा रही है.
