
ग्वालियर। शुक्रवार को मानव अधिकार आयोग के अध्यक्ष डॉ. अवधेश प्रताप सिंह ग्वालियर आये और गोपाल मंदिर पहुंचकर बहुमूल्य जेवरातों से सजे भगवान राधाकृष्ण की विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। इसके बाद मानव अधिकार अध्यक्ष विख्यात सूर्य मंदिर भी पहुंचे।
डॉ. अवधेश प्रताप सिंह शुक्रवार को ग्वालियर प्रवास के दौरान जन्माष्टमी पर प्रसिद्ध गोपाल मंदिर पहुंचे और विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। दर्शन उपरांत अध्यक्ष ने मंदिर के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व की सराहना की, वहीं मंदिर परिसर में उपस्थित नागरिकों ने उनका आत्मीय स्वागत किया।
इसके बाद डॉ. सिंह ऐतिहासिक एवं विख्यात सूर्य मंदिर पहुंचे और दर्शन किये। अध्यक्ष ने मंदिर परिसर के भ्रमण के दौरान वास्तुकला और शांतिपूर्ण वातावरण की सराहना की। इस अवसर पर उनके साथ मध्यप्रदेश मानव अधिकार आयोग शिकायत प्रकोष्ठ ग्वालियर के डॉ. दीपक शर्मा एवं बाल विकास परियोजना अधिकारी (सीडीपीओ) ओमप्रकाश सिंह भी उपस्थित थे।
