सतना : सतना स्मार्ट सिटी इनक्यूबेशन सेंटर के स्टार्टअप इलेक्ट्रोस्टोर के फाउंडर आर्यन मिश्रा को आईआईटी दिल्ली से लगभग 1 लाख रु के उपकरण सप्लाई करने का आर्डर प्राप्त हुआ है.इस आर्डर में मुख्यत: रोबोटिक्स लैब इक्यूपमेंट्स सम्मिलित हैं. यह इक्यूपमेंट्स रोबोटिक्स लैब में प्रयोग किए जाते हैं. जिसमें सेंसर, मोटर, ड्राइवर, कंट्रोल बोर्ड्स, पावर सप्लाई, युनिट्स, वायरिंग, कनेक्टर्स, डू इट योर सेल्फ लर्निंग किट्स सम्मिलित हैं.
यह ऐसे किट्स होते हैं जो छात्रों को प्रायोगिक तौर पर रोबोटिक्स और टेक्नोलॉजी को सीखने में मदद करते हैं. इनमें लाइव फॉलोइंग रोबोट, स्मार्ट लाइट सिस्टम, ऑटोमैटिक डोर, बेसिक प्रोग्रामिंग बोर्ड्स के साथ प्रैकटकल किट्स सम्मिलित होते हैं. मंगाए गए इन उपकरणों का प्रयोग आईआईटी दिल्ली द्वारा अपनी प्रतिष्ठित प्रयोगशाला में किया जाएगा.
जहां पर छात्र और शोधकत्र्ता इन संसाधनों की मदद से इनावेटिव प्राजेक्ट्स और प्रैक्टिकल लर्निंग पर कार्य कर सकेंगे. गौरतलब है कि सतना स्मार्ट सिटी इनक्यूबेशन सेंटर के स्टार्टअप इलेक्ट्रोस्टोर का वार्षिक टर्न ओवर 40 लाख रु का रहा है. सतना के स्टार्टअप को दिल्ली आईआईटी जैसे प्रतिष्ठित संस्थान से आर्डर मिलने पर जिला कलेक्टर डॉ. सतीश कुमार एस और निगमायुक्त शेर सिंह मीणा द्वारा स्टार्टअप फाउंडर आर्यन मिश्रा को शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई.
