
अनूपपुर। ऑनलाइन गेमिंग वेबसाइट के जरिए ठगी और सट्टा रैकेट चलाने के आरोपी घनश्याम बसोर की जमानत याचिका सत्र न्यायाधीश नरेंद्र पटेल की अदालत ने खारिज कर दी। आरोपी ने IIX और माई फेयर प्ले नामक एप्स के माध्यम से निवेश के नाम पर फरियादी से 5,000 रुपये ठगे। जांच में अंतरराज्यीय साइबर ठग गिरोह का खुलासा हुआ, जिसके 13 सदस्य गिरफ्तार हुए हैं। पुणे से 6 आरोपी रंगे हाथ पकड़े गए, जिनसे बड़ी मात्रा में इलेक्ट्रॉनिक उपकरण व दस्तावेज जब्त हुए। गिरोह के सरगना कैफ खान और रिजवान खान अभी फरार हैं। अदालत ने अपराध को गंभीर मानते हुए जमानत नहीं दी।
