जबलपुर:कमानिया गेट मेन रोड में तीन गाडिय़ों से पहुंचे बदमाशों ने एक युवक पर तलवार, बका से हमला कर दिया। उसके पिता बीच बचाव करने आये तो उन पर भी हमला किया। इसके बाद बदमाशों ने पिस्टल से फायरिंग कर दी। हालांकि गोली युवक को न लगकर कार में जाकर धस गई जिसके चलते कार के कांच टूट गए।
पुलिस के मुताबिक नीलेश पटेल 33 वर्ष निवासी कमानिया गेट पुरानी सुहागी ने लिखित शिकायत की कि बीती रात कमानिया गेट मेन रोड़ में मंच को समेटने का कार्य कर रहा था, तभी 3 गाडिय़ों से प्रशांत रजक (टक्कू), आयुष शर्मा, शिवम सोनी, विशाल चौधरी एवं एक अन्य व्यक्ति आकर उसके साथ विवाद करने लगेे और तलवार, बके से हमला कर दिया।
वह दैाडक़र कमानिया गेट के अंदर की तरफ भागने लगा तो उस पर पिस्टल से फायर किया, इसी बीच उसके पिता रामप्रकाश पटैल बीच बचाव करने आये तो उनके ऊपर भी तलवार से हमला किया। पिस्टल से फायर कर दिया, गोली उसे लगने की जगह गोली वहां खड़ी एक सफेद कॉलर की किया कार में लगी जिससे ड्रायवर साईड का ग्लास टूट गया, हल्ला होने पर भीड़ एकत्रित होते देख जान से मारने की धमकी देते हुये भाग गये। पुलिस ने शिकायत पर आरोपी प्रशांत रजक, आयुष शर्मा, शिवम सोनी, विशाल चौधरी के खिलाफ प्रकरण दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।
