पेट्रोल पंप कर्मचारी से लूट की शिकायत निकली झूठी

सतना : शहर के सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के भटनवारा मोड़ के पास दिनदहाड़े पेट्रोल पंप कर्मचारी के साथ लूट और मारपीट की जो सनसनीखेज घटना सामने आई थी पुलिस की प्राथमिक जांच में वह पूरी तरह झूठी निकली है. पुलिस के अनुसार यह मामला लूट का नहीं बल्कि शराब के नशे में आपसी विवाद और मारपीट का था.

शुरुआती जानकारी के अनुसार नायरा पेट्रोल पंप पर काम करने वाले कर्मचारी अभिजीत सिंह बघेल (34) ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी कि शनिवार दोपहर करीब 1:30 बजे जब वह पंप से खाना खाने ढाबे जा रहे थे तब तीन बाइक सवार युवकों ने उनकी गाड़ी रोककर उनके साथ मारपीट की आरोप लगाया गया था कि हमलावरों ने उनकी जेब से 11,700 रुपए नकद छीन लिए और उनकी बाइक की चाबी भी अपने साथ ले गए जिसे बाद में सड़क पर फेंककर वे फरार हो गए.

पुलिस जांच में पलटा पूरा घटनाक्रम

घटना की गंभीरता को देखते हुए सिटी कोतवाली पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया और मामले की गहनता से छानबीन शुरू की. आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए और साक्ष्यों की जांच की गई.
जांच के दौरान पुलिस को जो तथ्य मिले, उन्होंने पूरे मामले की सच्चाई सामने ला दी. पुलिस से मिली आधिकारिक जानकारी के मुताबिक पीड़ित अभिजीत सिंह बघेल और आरोपी पक्ष के लोग आपस में परिचित थे. घटना के समय सभी ने शराब पी रखी थी और नशे की हालत में ही उनके बीच किसी बात को लेकर आपसी विवाद शुरू हो गया था, जो बाद में मारपीट में बदल गया.

लूटपाट के आरोप निराधार पाए गए हैं। फिलहाल पुलिस मामले की आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी हुई है और दोनों पक्षों से पूछताछ की जा रही है.

इनका कहना
यह आपसी विवाद था शराब के नशे में यह घटना हुई है.हमने तत्काल थाने से पुलिस टीम को प्राथमिक जांच के लिए भेजा जिसने यह घटना लूट पाट की नहीं पायी गई है.

हेमंत शर्मा
थाना प्रभारी कोतवाली

Next Post

उचेहरा में बिजली विभाग की बड़ी कार्रवाई, 25 प्रकरण दर्ज

Sun Oct 4 , 2026
उचेहरा : जिले में बिजली चोरी और अवैध विद्युत उपयोग के खिलाफ चलाए जा रहे सघन अभियान के तहत मैहर संभाग के अधिकारियों ने उचेहरा क्षेत्र में बड़ी कार्रवाई करते हुए कुल 25 प्रकरण दर्ज किए हैं. मैहर संभाग के कार्यपालन अभियंता के नेतृत्व में विभिन्न वितरण केंद्रों के कनिष्ठ […]

You May Like