जबलपुर | जबलपुर के ग्वारीघाट इलाके से एक बड़ा चौंकाने वाला मामला सामने आया है। यहां पुलिस ने पोलीपाथर के एक जनरल स्टोर पर अचानक छापा मारकर भारी मात्रा में अवैध पटाखे और विस्फोटक सामग्री जब्त की है।
चौंकाने वाली बात यह है कि बिना किसी लाइसेंस और सुरक्षा इंतजामों के, इन खतरनाक पटाखों को दुकान में ग्राहकों की सामान्य भीड़ के बीच बेचा जा रहा था। जरा सी लापरवाही से यहां कोई बड़ा हादसा हो सकता था।
फिलहाल, पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए आरोपी दुकान संचालक नरेश पंजवानी को गिरफ्तार कर लिया है और उसके खिलाफ विभिन्न गंभीर धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।”
Next Post
शराब माफिया के खिलाफ कांग्रेस का जोरदार प्रदर्शन, पुतला दहन के दौरान पुलिस से हुई झड़प, कार्यकर्ता का हाथ झुलसा
Wed Nov 4 , 2026
दतिया। मध्यप्रदेश में शराब माफिया की गतिविधियों और बिगड़ती कानून-व्यवस्था के विरोध में दतिया में जिला कांग्रेस कमेटी ने प्रदर्शन किया। किला चौक पर बड़ी संख्या में जुटे कार्यकर्ताओं ने सरकार के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन किया। इस दौरान पुतला जलाने को लेकर पुलिस और प्रदर्शनकारियों के बीच […]

You May Like
-
1 year ago
राधाकृष्णन रविवार को करेंगे बिहार का दौरा