राधाकृष्णन रविवार को करेंगे बिहार का दौरा

नयी दिल्ली, 27 सितम्बर (वार्ता) उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन 28 सितंबर को बिहार के एक दिवसीय दौरे पर जायेंगे।

श्री राधाकृष्णन की उपराष्ट्रपति बनने के बाद बिहार की यह पहली यात्रा है। उपराष्ट्रपति बिहार की एक दिवसीय यात्रा के दौरान पटना में ‘उन्मेष -अंतरराष्ट्रीय साहित्य महोत्सव’ के तीसरे संस्करण के समापन सत्र में मुख्य अतिथि के रूप में हिस्सा लेंगे।

आधिकारिक सूचना के अनुसार बिहार यात्रा के दौरान श्री राधाकृष्णन मुजफ्फरपुर के कटरा में श्री चामुंडा देवी मंदिर जाकर माता के दर्शन भी करेंगे।

 

Next Post

बाबा साहेब के आदर्शों पर चल रही है दिल्ली सरकार : इन्द्राज

Sat Sep 27 , 2025
नयी दिल्ली, 27 सितम्बर (वार्ता) दिल्ली के समाज कल्याण मंत्री रविन्द्र इन्द्राज सिंह ने शनिवार को कहा कि दिल्ली सरकार भारत रत्न बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर के आदर्शों पर चलकर न्याय, समानता और सामाजिक सशक्तिकरण की दिशा में कार्य कर रही है। श्री इन्द्राज ने दिल्ली विश्वविद्यालय के समाज […]

You May Like

मनोरंजन