कांग्रेस को सौंपा जाए वार्ड 

जबलपुर । फर्जी जाति प्रमाण पत्र के आधार पर पार्षद पद हासिल करने वाली भाजपा की कविता रैकवार को अयोग्य घोषित किए जाने के बाद आज कांग्रेस विधायक लखन घनघोरिया ने पत्रकार वार्ता आयोजित कर इसे न्याय की जीत बताया। पत्रकारवार्ता में मौजूद पूर्व विधायक विनय सक्सेना ने कहा कि यह एक लंबी कानूनी लड़ाई का परिणाम है जिसमें सच्चाई की जीत हुई है। अब संविधान और लोकतंत्र की रक्षा के लिए नियमानुसार 2022 नगर निगम चुनाव में उप विजेता रहीं कांग्रेस प्रत्याशी राखी रज्जू सराफ को पार्षद घोषित कर वार्ड का प्रतिनिधित्व सौंपा जाए और उन अधिकारियों पर कार्रवाई की जाए जो कि इस मामले में संलिप्त है।

Next Post

जिम ट्रेनर ने बेरहमी से पीटा 

Fri May 2 , 2025
जबलपुर । गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक जिम ट्रेनर द्वारा किशोर छात्र के साथ बेरहमी से मारपीट करने का मामला सामने आया है। त्रिवेणी स्कूल के पास हाथीताल निवासी 16 वर्षीय अक्षत शर्मा, जो कक्षा दसवीं का छात्र है, ने पुलिस को बताया कि वह रोजाना बंदरिया तिराहा स्थित पीटर […]

You May Like