पटना, 3 अगस्त (वार्ता) पर्यावरण संरक्षण को मजबूत करने के उद्देश्य से सीमा सुरक्षा बल (45 वी वाहिनी) के मुख्यालय में केंद्रीय विद्यालय के अध्यापकों की उपस्थिति वृहद पौधारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी सीमा सुरक्षा बल के मुख्यालय में 45वी वाहिनी ने 9000 पौधे रोपित करने का लक्ष्य तय किया था।
इसी क्रम में वाहिनी मुख्यालय में आज रविवार को 1000 पौधों का रोपण किया गया जिनमें मुख्य रूप से महोगनी, गुलमोहर, अमलतास एवं सागवान जैसे लाभकारी वृक्ष शामिल हैं।
वृहद पौधारोपण कार्यक्रम के सफल प्रयास में कार्यवाहक कमांडेंट जगदीश कुमार शर्मा के साथ प्रवीण कुमार कौशिक , हरजीत राव, उप कमांडेंट सुमन सौरभ और केंद्रीय विद्यालय के प्राचार्य के साथ शिक्षको ने हिस्सा लिया।
