प्रेम कहानी का दर्दनाक अंत; सगाई से आहत प्रेमी जोड़े ने खाया जहर, दोनों की मौत

शाजापुर। करेड़ी नाके पर गुरूवार को युवक युवती ने जहर खा लिया था. जिला अस्पताल में युवती की उपचार के दौरान मोत हो गई थी और युवक को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया था, जहां युवक ने भी उपचार के दौरान दम तोड़ दिया.

जानकारी के अनुसार घटना लालघाटी थाना क्षेत्र के करेडी नाके पर गुरुवार शाम 4.30 बजे की है. सुनेरा निवासी आशुतोष उर्फ गोलू धाकड़ 25 और देवास निवासी कशिश परिहार के बीच प्रेम संबंध थे. दोनों शादी करना चाहते थे, लेकिन परिजन इस रिश्ते के खिलाफ थे. 8 दिन पहले युवती की सगाई उज्जैन में हुई थी. इसके बाद गुरूवार को दोनों ने करेड़ी नाका पर जहर खा लिया था. इसके बाद आशुतोष ने अपने एक दोस्त को इसकी सूचना दी जो तुरंत मौके पर पहुंचा और दोनो को उपचार के लिए जिला अस्पताल लाया गया. जहां कशिश की उपचार के दौरान मौत हो गई थी. वहीं आशुतोष को गंभीर हालत में इंदौर रैफर किया गया था. जहां उसकी भी मौत हो गई. शुक्रवार को दोनो के शव परिजनों को सौंप दिए गए. पुलिस ने मामला जांच में लिया है.

 

माता पिता इंदौर गए, बेटी शाजापुर आई…

 

युवती के पिता भरत परिहार ने बताया कि गुरुवार सुबह करीब 10 बजे तक बेटी घर पर ही थी. वे और उनकी पत्नी हर गुरुवार की तरह इंदौर सामान लेने गए थे. देवास में उनकी साड़ी की दुकान है. कशिश ब्यूटी पार्लर का काम करती थी और काम के सिलसिले में उसका बाहर आना जाना रहता था. कुछ दिन पहले वह सारंगपुर और शुजालपुर भी काम से गई थी. गुरुवार को वह देवास से शाजापुर पहुंची थी.

Next Post

जादू टोना के शक में कर दी थी बुजुर्ग की हत्या

Fri Apr 3 , 2026
छिंदवाड़ा। जादू टोने के शम में एक युवक ने लाठी डंडे मारपीट कर पड़ोस में रहने वाले बुजुर्ग की हत्या कर दिया था. उक्त मामला सामने आने के बाद अमरवाड़ा पुलिस ने घटना के 24 घंटो के अंदर ही आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस से मिली जानकारी के […]

You May Like

मनोरंजन