भोपाल में भाजपा कार्यकर्ताओं संग खण्डेलवाल ने सुनी मन की बात

भोपाल। भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक हेमंत खण्डेलवाल ने रविवार को भोपाल मध्य विधानसभा क्षेत्र के अरेरा मंडल स्थित बूथ क्रमांक-229 पर कार्यकर्ताओं और आमजन के साथ प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के लोकप्रिय कार्यक्रम ‘मन की बात’ का श्रवण किया।

इस दौरान कार्यक्रम को लेकर कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला और सभी ने प्रधानमंत्री के विचारों को ध्यानपूर्वक सुना।

कार्यक्रम में पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष शैलेन्द्र बरूआ, जिला प्रभारी जसवंत सिंह हांडा, पूर्व विधायक ध्रुवनारायण सिंह, प्रदेश सह मीडिया प्रभारी अंशुल तिवारी, मंडल अध्यक्ष अभिषेक पुरोहित, पार्षद अरविंद वर्मा, बूथ अध्यक्ष सुनिल वर्मा तथा ‘मन की बात’ प्रभारी सुमित पांडे सहित अन्य कार्यकर्ता एवं स्थानीय नागरिक उपस्थित थे।

Next Post

राजा भोज एयरपोर्ट पर नए अराइवल हॉल में यात्रियों का गुलाब से स्वागत, अब 1 मिनट में पहुँचेगी फायर ब्रिगेड

Sun Mar 29 , 2026
भोपाल। राजधानी के राजा भोज हवाई अड्डे पर रविवार को यात्री सुविधाओं के विस्तार के बीच एक खास पल उस समय देखने को मिला, जब मुंबई से आने वाली पहली फ्लाइट के यात्रियों का गर्मजोशी से स्वागत किया गया. नए डोमेस्टिक आगमन हॉल के शुभारंभ के बाद पहुंचे पहले यात्री […]

You May Like

मनोरंजन