नागद्वारी जा रहे श्रद्धालु की दर्दनाक मौत

छिंदवाड़ा। नागपुर से नागद्वारी दर्शन के लिए निकले एक श्रद्धालु की शुक्रवार रात करीब 9.30 बजे सिमरिया मंदिर के पास दर्दनाक सड़क हादसे में मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब श्रद्धालु वाहन से उतरकर सड़क पार कर बाथरूम के लिए गए थे। वापस लौटते समय तेज रफ्तार ट्राले की चपेट में आ गए।

उमरानाला चौकी प्रभारी राजेश साहू के अनुसार मृतक की पहचान नागपुर के हिंगना निवासी कैलाश पिता मूलचंद कचोरे (48) के रूप में हुई है। बताया गया कि कैलाश नागद्वारी दर्शन के लिए अपने साथियों के साथ जा रहे थे। सिमरिया मंदिर के पास वाहन रुकने पर वे सड़क पार कर गए थे। वापस वाहन की ओर लौटते समय ट्राले की चपेट में आ गए।

 

पिछला पहिया ऊपर से गुजरा, कई फीट तक घिसटा

 

प्रत्यक्ष स्थिति के अनुसार ट्राले का पिछला टायर कैलाश के ऊपर से गुजर गया। टक्कर के बाद वे करीब 10 से 12 फीट तक सड़क पर घिसटते चले गए। हादसा इतना गंभीर था कि मौके पर अफरा-तफरी मच गई। सड़क पर शव के अवशेष फैल गए थे।

 

पहले नहीं हो सकी मृतक की पहचान

 

हादसे के तत्काल बाद मृतक की पहचान नहीं हो सकी। पुलिस ने शव की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में जानकारी जुटाने के साथ नागपुर पुलिस के विभिन्न ग्रुपों में मृतक की सूचना साझा की। इसके बाद मृतक की पहचान कैलाश कचोरे के रूप में हुई। पुलिस ने परिजनों को घटना की जानकारी दे दी है।

 

दुकानदारों की मदद से समेटने पड़े शव के अवशेष

 

हादसे के बाद घटनास्थल का दृश्य बेहद विचलित करने वाला था। पुलिस ने आसपास के दुकानदारों की मदद से सड़क पर बिखरे शव के अवशेषों को एकत्र किया। चादर में समेटकर शव को वाहन से जिला अस्पताल के शवगृह भेजा गया।

Next Post

मां के नाम पर रोपी हरियाली, लिया सुरक्षा का संकल्प

Sat Aug 8 , 2026
शाजापुर, धरती को हरियाली से सजाने के लिए शनिवार को सैकड़ों नगरवासियों ने विभिन्न प्रजातियों के पौधे रोपकर उनकी सुरक्षा का संकल्प लिया. किसी ने नीमए किसी ने आम तो किसी ने औषधी पौधे का रोपण किया. साथ ही इन्हें पेड़ बनाने के लिए नगर पालिका द्वारा जरूरी व्यवस्था की […]

You May Like