मूँग खरीदी में पारदर्शिता और सुविधा सुनिश्चित हो 

भोपाल।राज्यसभा सांसद और मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को पत्र लिखकर मूँग की न्यूनतम समर्थन मूल्य पर खरीदी में पारदर्शिता सुनिश्चित करने और किसानों की समस्याएँ दूर करने की मांग की है। उन्होंने पत्र में उल्लेख किया कि राज्य सरकार ने 7 जुलाई 2025 से मूँग की खरीदी शुरू करने की घोषणा की थी, लेकिन अब तक अधिकांश किसानों की वेयरहाउस मैपिंग पूरी नहीं हुई है।

जहाँ मैपिंग की गई है, वहाँ किसानों को 20 से 30 किलोमीटर दूर के वेयरहाउस आवंटित किए जा रहे हैं, जिससे परिवहन में कठिनाई और लागत बढ़ रही है। दिग्विजय सिंह ने वेयरहाउस मैपिंग में पारदर्शिता की माँग करते हुए कहा कि किसानों को उनके गाँव या नजदीकी वेयरहाउस से जोड़ा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि खरीदी केन्द्रों की संख्या बढ़ाई जाए और सभी केन्द्रों पर मूलभूत सुविधाएँ जैसे तौल कांटा, पेयजल और छाया आदि उपलब्ध कराई जाएँ। साथ ही, पंजीकृत किसानों के लिए स्लॉट बुकिंग की प्रक्रिया तत्काल प्रारम्भ की जाए, ताकि मूँग की बिक्री बिना अव्यवस्था के सुचारु रूप से हो सके।

Next Post

संघ पर कांग्रेस विधायक के विवादित बयान से भडक़ा आक्रोश, विधायक पर रासुका की मांग

Fri Jul 11 , 2025
गुना। पड़ोसी जिले अशोकनगर में कांग्रेस पार्टी द्वारा आयोजित जेल भरो आंदोलन के दौरान मुरैना ग्रामीण से कांग्रेस विधायक साहब सिंह गुर्जर द्वारा दिए गए एक विवादित बयान ने प्रदेश भर में सनातन समाज और स्वयंसेवकों में भारी आक्रोश पैदा कर दिया है। शुक्रवार को इसी संदर्भ में हिन्दू रक्षा […]

You May Like

Play sound