रिश्वत लेते बैंक मैनेजर चढ़ा सीबीआई के हत्थे

जबलपुर। कियोस्क सेन्टर खोलने की अनुमति देने के एवज मेंं दस हजार रुपए की रिश्वत लेते शहडोल के सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया के असिस्टेंट मैनेजर अभ्यंकर शर्मा को सीबीआई जबलपुर ने गुरूवर को रंगे हाथों दबोचा। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। शुक्रवार को टीम घूसखोर को जबलपुर लेकर पहुंचेगी इसके बाद उसे विशेष न्यायालय के समक्ष पेश किया जायेगा जहां आरोपित की रिमांड सीबीआई मांग सकती है।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शहडोल में रहने वाले दीपेन्द्र सिंह ने कियोस्क खोलने के लिए सेन्ट्रल बैंक ऑफ इंडिया शहडोल शाखा में आवेदन दिया था। कियोस्क सेन्टर खोलने की अनुमति देने के एवज में बैंक के असिस्टेंट मैनेजर अभ्यंकर मिश्रा ने दस हजार रुपए की रिश्वत की डिमांड की थी। मामले की शिकायत सीबीआई जबलपुर से की गई थी। जिसके बाद सीबीआई ने जाल बिछाया और रिश्वत की रकम लेते रंगे हाथों असिस्टेंट मैनेजर अभ्यंकर शर्मा को दबोचा गया। आरोपित के बैंक में स्थित केबिन की भी सीबीआई ने जांच पड़ताल की है। इसके बाद उसके आवास में भी टीम ने छापेमारी की है। कार्रवाई के दौरान अहम दस्तावेज भी जब्त किए गए है। देर रात तक कार्रवाई जारी रही। शुक्रवार को आरोपित को जबलपुर लाने के बाद विशेष न्यायालय में पेश किया जायेगा।

Next Post

राज्यसभा की 21 सीटों पर निर्विरोध चुनाव में भाजपा के 12, कांग्रेस के चार उम्मीदवार निर्वाचित

Thu Jun 11 , 2026
नयी दिल्ली, 11 जून (वार्ता) देश के 10 राज्यों की 24 राज्यसभा सीटों के लिए हो रहे द्विवार्षिक चुनाव में 21 सीटों पर उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित घोषित किये गये हैं। इसके अलावा तीन राज्यों की तीन राज्यसभा सीटों पर हुए उपचुनाव में भी उम्मीदवार निर्विरोध निर्वाचित हुए हैं। झारखंड की […]

You May Like