अपहरण-फिरौती का आरोप: सराफा व्यापारी को बंधक बनाकर लाखों का गोल्ड लूटा

जबलपुर‌। सराफा व्यापारी पिता पुत्र से लाखों का गोल्ड लूट लिया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है। दीक्षितपुरा निवासी राजा राम ने बताया कि उनके बेटे अंकित को बदमाशों ने बंधक बना लिया और फिरौती मांगी। बदमाशों द्वारा अपहरण कर लाखों का सोना लूटा। इस बीच उनके बेटे की बेरहमी से पिटाई भी की जिसके कारण उसे गंभीर चोटें आई हैं। जिसे तत्काल उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया पीड़ित परिवार का यह भी आरोप है कि वह शिकायत करने गए थे लेकिन पुलिस ने अब तक एफआईआर दर्ज नहीं की, पुलिस भी उनके साथ अभद्रता कर रही है, जब वे थाने जाते हैं तो ऐसा लगता है कि वह ही अपराधी हैं‌। पीड़ित पिता ने बताया की अंकित सोनी को बरेला में बंधक बना कट्टा अड़ाते हुए मारपीट करने के बाद घर, दुकान पहुंचे बदमाश उसे भी धमकी देते हुए करीब 76 ग्राम सोना लेकर फरार गए।

Next Post

मुख्यमंत्री के पुतला दहन पर सियासी बवाल, भाजपा की कांग्रेस को चेतावनी, शहर में जलाकर दिखाएँ पुतला

Sat Sep 20 , 2025
ग्वालियर। ग्वालियर में जर्जर और बदहाल सड़कों को लेकर आम जनता में भारी आक्रोश व्याप्त है और इसी आक्रोश का पूरा लाभ कांग्रेस उठा रही है। कांग्रेस नेता योगेश डंडोतिया के नेतृत्व में ग्रामीण क्षेत्र के वार्ड नंबर 62 में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का पुतला फूंका गया। इस पुतला‌ […]

You May Like