ग्वालियर:भारत विकास परिषद शाखा सहयोग द्वारा भीषण गर्मी के मौसम में पक्षियों के जल के लिए सकोरे एवं दाना का वितरण मुरार के अग्रसेन चौक पर किया। इस भीषण गर्मी में पक्षियों को जल के लिए गहन संघर्ष करना पड़ता हैं , इसी क्रम र्मे शाखा सहयोग द्वारा सेवा प्रकल्प कार्य करते हुए भारत विकास परिषद के विशेष आमंत्रित अतिथि क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल एवं क्षेत्रीय ऑडिटर अरविंद गौड़ एवं मुख्य अतिथि प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रवींद्र पवैया, कोषाध्यक्ष अशोक सोनी के साथ अग्रसेन अग्रसेन उत्सव समिति के रमेश चंद्र बंसल, बिहारी अग्रवाल अनिल अग्रवाल, पी सी गुप्ता सहित सभी ने सर्वप्रथम भगवान अग्रसेन जी पूजा कर भगवान अग्रसेन को माल्यार्पण कर प्रसादी का भोग लगाकर भगवान अग्रसेन से आशीर्वाद लिया ।
तत्पश्चात शाखा सहयोग द्वारा पक्षियों के जल के लिए सकोरो एवं दाना का आमजन को वितरण कर सेवा कार्य प्रारंभ किया गया । शाखा सहयोग की मातृत्व शक्ति द्वारा भगवान अग्रसेन की पूजा अर्चना की गई । आज शाखा सहयोग द्वारा 75 सकोरे दाना के साथ वितरण किए गए। सभी सदस्यों का मोतियों की माला से स्वागत किया गया।
क्षेत्रीय संयुक्त महासचिव अनूप अग्रवाल, अरविंद गौड़ एवं प्रेस मीडिया पत्रकार कल्याण संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष रविंद्र पवैया ने कहा कि शाखा सहयोग बहुत ही अच्छा कार्य कर रही है। इस भीषण गर्मी में पशु पक्षी जल के बिना मौत की आगोश में चले जाते हैं। प्रत्येक नागरिक का भी कर्तव्य है कि पशु पक्षियों के लिए जहां तक संभव हो पानी की व्यवस्था इस भीषण गर्मी में करना चाहिए, इससे बड़ा पुण्य का कार्य नहीं हो सकता। कार्यक्रम का अंत राष्ट्रगान के साथ किया गया।
