प्रताडि़त करने वाले दहेज लोभियों के खिलाफ प्रकरण दर्ज

जबलपुर: तिलवारा थाना अंतर्गत शास्त्रीनगर में रहने वाली महिला को दहेज के लिए प्रताडि़त करने वाले आरोपी पति, सास, ससुर, ननद, नंदोई के खिलाफ पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस ने बताया कि श्रीमति अम्रता शर्मा 21 वर्ष निवासी श्रीराम कालोनी शास्त्रीनगर ने लिखित शिकायत की कि उसकी शादी 6-3-24 को हिन्दू रीति रिवाज से श्रीराम कालोनी शास्त्रीनगर निवासी संतोष शर्मा के साथ अदिति गार्डन सगड़ा रोड़ शास्त्रीनगर से हुयी थी.

शादी के कुछ समय बाद पति संतोष शर्मा, ससुर शिवकुमार शर्मा, सास सुशीला शर्मा एवं ननद वर्षा शर्मा, नंदोई मनीष शर्मा, निशा शर्मा एवं नंदोई आकाश शर्मा द्वारा मानसिक रूप से परेशान कर मारपीट करते हैं एवं बोलते हैं कि शादी में तुम्हारे पिता द्वारा 5 लाख रूपये, दुपहिया वाहन तक नहीं दिये हैं इस प्रकार सभी आये दिन मानसिक रूप से प्रताडि़त करते हैं।

Next Post

सडक़ हादसों में दो घायल

Wed Oct 29 , 2025
जबलपुर: रांझी में हुए सडक़ हादसों में दो लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि निखिल गोयल 40 वर्ष निवासी झुरझुरू कृष्णा कालोनी पनागर ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि झुरझुरू नदी के पहलेअज्ञात चार पहिया वाहन के चालक ने उसे टक्कर मार चोट पहुंचा दी। इसी प्रकार विक्की मल्लाह […]

You May Like