मुरैना: बानमौर में कथित तौर पर गाय काटे जाने की घटना के बाद हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता सड़ कों पर उतर आए हैं। गुस्सा थम नहीं रहा है। कलेक्टर सहित जिला प्रशासन के बड़े अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं और हिन्दू संगठनों से बातचीत की जा रही है।
पूरे बानमौर को पुलिस छावनी बना दिया गया है। समीप के नूराबाद कस्बे से भी हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ता बानमौर से पहुंच गए हैं।
