
पुजारी वेशभूषा धारण कर मंदिरों में की थी चोरियां
जबलपुर। शहपुरा थाना प्रांगण परिसर में बने मां जगदम्बा मंदिर और तिलवारा थाना अंतर्गत त्रिशूल भेद स्थित आई तुलजा भवानी मंदिर में पुजारी वेशभूषा धारण करते हुए चोरी करने वाले तीन आरोपियों को कोर्ट में पेश करने के पहले पुलिस मंदिर ले गई जहां चोरों ने कान पकड़कर भगवान से माफी मांगी।
टीआई बृजेश मिश्रा ने बताया कि त्रिशूल भेद में स्थित आई तुलजा भवानी मंदिर ग्राम लम्हेटी में चोर 22 अगस्त को अज्ञात चोर मंदिर से मातारानी का मुकुट एवं चरण पादुका कीमती करीब 55000 रूपए की चुराकर ले गए थे। विवेक राव घोसले की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज किया गया था। पतासाजी के दौरान छत्रपाल सिंह ठाकुर पिता प्रेम सिहं ठाकुर 40 वर्ष, चुन्नु लाल दाहिया पिता मुन्नालाल दाहिया 30 वर्ष दोनों निवासी लाल बिल्डिगं के पास गंगानगर संजीवनीनगर और विजय सोनी पिता रामगोपाल सोनी 48 वर्ष निवासी पोणी खुर्द थाना पान उमरिया जिला कटनी को पकड़ा गया। जिन्होंने पूछताछ के दौरान त्रिशूल भेद स्थित मंदिर और शहपुरा थाना प्रांगण में बने मां जगदम्बा मंदिर में चोरी करना स्वीकार किया है। जिसके कब्जे से चोरी का माल, घटना में प्रयुक्त बाइक कीमती तीन लाख रुपये का सामान जप्त किया गया। पकड़े गए चोरों ने थाना परिसर शहपुरा एवं त्रिशुल भेद तिलवारा में पुजारी का भेष धारण कर रैकी करने के बाद वारदात की थी। आरोपी छत्रपाल ठाकुर के व्दारा पूर्व में चोरी की कई घटनाओ को अंजाम दिया जा चुका है। आरोपियों को शहपुरा पुलिस ने रिमांड पर लिया था।
