मंदिर में दिनदहाड़े चोरी, दानपेटी उखाड़ ले गए चोर, चढ़ावे की राशि पर किया हाथ साफ

नीमच। शहर के केंट थाना क्षेत्र में स्थित श्री कुन्दकेश्वर महादेव वैभव सुखधाम मंदिर में मंगलवार दोपहर चोरी की वारदात सामने आने से क्षेत्र में हडक़ंप मच गया। अज्ञात बदमाश मंदिर में रखी दानपेटी को ही उठाकर ले गए, जिसमें श्रद्धालुओं द्वारा चढ़ाई गई नकद राशि रखी हुई थी।जानकारी के अनुसार विकास नगर 14/4 स्थित भाजपा कार्यालय के पीछे बने मंदिर में दिनदहाड़े चोरों ने वारदात को अंजाम दिया। प्रारंभिक जानकारी में दानपेटी में करीब 7 हजार रुपये होने की संभावना जताई जा रही है। घटना की जानकारी मिलते ही मंदिर से जुड़े लोगों और आसपास के रहवासियों में आक्रोश व्याप्त हो गया।मामले की सूचना मिलते ही केंट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है ताकि चोरी करने वाले आरोपियों की पहचान की जा सके। दिनदहाड़े मंदिर में हुई इस चोरी की घटना ने सुरक्षा व्यवस्था पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Next Post

ओबीसी आरक्षण मामले में पुन: प्रारंभिक स्तर से प्रारंभ होगी अंतिम सुनवाई

Tue Jun 16 , 2026
जबलपुर। ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने के खिलाफ व पक्ष में दायर की गयी याचिकाओ की सुनवाई हाईकोर्ट जस्टिस आनंद पाठक तथा जस्टिस बीपी शर्मा की युगलपीठ के द्वारा की गयी। युगलपीठ ने सभी याचिकाओं पर अंतिम सुनवाई प्रारंभिक स्तर से प्रारंभ किये जाने के निर्देश दिये है। युगलपीठ […]

You May Like