हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी श्याम मोहन को सर्प ने डंसा, हालत गंभीर

मुरैना: हिंदू जागरण मंच के पदाधिकारी श्याम मोहन डंडोतिया पर आज सुबह सर्प ने हमला कर दिया। वे सुबह 6 बजे जब अपने कुएं पर खेतों की देखभाल करने के लिए चबूतरे पर बैठे थे। उस दौरान सर्प ने उनके बांये पैर पर दो स्थानों में दंश मार दिया।

सर्पदंश पश्चात श्याम मोहन डंडोतिया गांव देवरी पहुंचे फिर परिजनों सहित मुरैना चिकित्सालय में उपचार के लिये दाखिल हुए। वरिष्ठ चिकित्सक योगेश तिवारी द्वारा प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर हालत में ग्वालियर स्थानांतरित किया गया है। यहां जेएएच के 1000 बेड अस्पताल के आईसीयू में उपचार किया जा रहा है।

Next Post

CM डॉ. यादव ने सड़क सुरक्षा पर लोगों को किया जागरूक

Sat Sep 27 , 2025
भोपाल: अटल पथ पर मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने सड़क सुरक्षा जागरूकता कार्यक्रम में सहभागिता की। कार्यक्रम में दो पहिया वाहन चालकों को निःशुल्क हेलमेट वितरित किए गए और दो पहिया वाहन रैली आयोजित की गई। सीएम ने हेलमेट पहनने और सड़क नियमों का पालन करने की अहमियत बताई। उन्होंने […]

You May Like