भाजपा व कांग्रेस के बीच टकराव टालने में जुटी पुलिस, शिन्दे की छावनी को किया सील

ग्वालियर: आज यहां कांग्रेस कार्यालय पर भाजपा के प्रदर्शन के ऐलान को देखते हुए शिंदे की छावनी का एरिया पूरी तरह से बंद कर दिया गया है। यहां आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। प्रशासन को यहां भाजपा और कांग्रेस के बीच हिंसक टकराव होने का डर सता रहा है। शिंदे की छावनी के पूरे इलाके को पुलिस छावनी में तब्दील कर दिया गया है।

पुलिस प्रशासन अलर्ट है एवं कांग्रेस कार्यालय की तरफ जाने वाले सभी रास्तों पर बैरिकेडिंग कर दी गई है। ग्वालियर में भाजपा ने आज सोमवार को कांग्रेस कार्यालय पर विरोध प्रदर्शन का ऐलान करके माहौल को गरमा दिया है। भारतीय जनता पार्टी ग्वालियर महानगर द्वारा आज कांग्रेस कार्यालय, नदी गेट पर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। भाजपा के आज होने वाले प्रदर्शन को देखते हुए पुलिस द्वारा शिन्दे की छावनी स्थित जिला कांग्रेस कार्यालय के बाहर सौ मीटर एरिया में बेरीकेटिंग की गई है।

Next Post

रात भर की बारिश के चलते शहर से सटे तीनों बांध फुल

Mon Sep 1 , 2025
ग्वालियर: रात भर हुई बारिश के चलते शहर से सटे तीनों बांध फुल हो गए हैं। आपस में जुड़े हुए इन बांधों की स्थिति यह है कि रायपुर बांध से पानी मामा के बांध में पहुंचा और वहां से वीरपुर बांध। इससे वीरपुर बांध का लेवल इतना बढ़ गया है […]

You May Like