रात भर की बारिश के चलते शहर से सटे तीनों बांध फुल

ग्वालियर: रात भर हुई बारिश के चलते शहर से सटे तीनों बांध फुल हो गए हैं। आपस में जुड़े हुए इन बांधों की स्थिति यह है कि रायपुर बांध से पानी मामा के बांध में पहुंचा और वहां से वीरपुर बांध। इससे वीरपुर बांध का लेवल इतना बढ़ गया है कि आस-पास के क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गई है। जलस्तर बढ़ता देख क्षेत्रवासी जल संसाधन विभाग के अफसरों से चर्चा कर समस्या के समाधान में जुटे हैं।

जलस्तर बढ़ने से सांवरिया धाम, जैन कॉलोनी, राजपूत कॉलोनी, बालाजी विहार कॉलोनी सहित गिरवाई रोड आदि क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बनी है। गैस गोदाम से कुछ सिलेंडर पानी में बहने की भी जानकारी मिली है। क्षेत्रीय निवासी केएन चतुर्वेदी और प्रवीण वैश्य ने बताया कि क्षेत्र में पानी भरने के बाद लोगों की चिंता बढ़ी तो उन्होंने अधिकारियों से संपर्क कर शिकायत दर्ज कराई।

वीरपुर बांध का लेवल बढ़ने के बाद एबी रोड की ओर वेस्ट वीयर से पानी की निकासी शुरू हो गई है। लेकिन समस्या वेस्ट वीयर के सामने रोड के उस पास नाले पर लोगों ने कब्जा कर मैरिज गार्डन आदि बना लिए हैं। ऐसे में नाले में पानी की निकासी रुकने के कारण बांध से निकला पानी आवासीय क्षेत्रों में भर रहा है।

Next Post

170 करोड़ का नुकसान दे सकती है धान, मिलिंग ना होने से नीलामी की बनेगी स्थिति

Mon Sep 1 , 2025
जबलपुर: शासन द्वारा कस्टम मिलिंग को लेकर जो 30 अगस्त तारीख निर्धारित की गई थी, जिसके बाद अभी तक मिलिंग की तिथि आगे बढ़ाने कोई भी आदेश नहीं आया है। वहीं जिले में लगभग 17 लाख क्विंटल धान पड़ी हुई है,जिसका मूल्य लगभग 400 करोड रुपए है। यदि मिलिंग की […]

You May Like