एसडीएम गोहद ने मतदाताओं के सत्यापन के कार्य का किया निरीक्षण


भिण्ड: मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण कार्यक्रम (एसआईआर) के अंतर्गत जिले में शुरू हुई मतदाताओं के सत्यापन की प्रक्रिया का एसडीएम गोहद राजन बी नाडिया ने आज ग्राम चितौरा जाकर निरीक्षण किया।

इस दौरान उन्होंने मतदाताओं की मेपिंग, बीएलओ द्वारा घर-घर जाकर गणना प्रपत्रों का वितरण एवं गणना प्रपत्रों को भरे जाने के कार्य की जानकारी ली। एसडीएम ने निरीक्षण के दौरान बीएलओ से भी चर्चा की और तय समय पर अपने दायित्वों का निर्वाह करने के निर्देश दिये।

Next Post

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने अमेरिका समर्थित गाजा योजना को मंजूरी दी

Tue Nov 18 , 2025
न्यूयॉर्क, 18 नवंबर (वार्ता) संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने मंगलवार को अमेरिका द्वारा तैयार उस प्रस्ताव पर मुहर लगा दी है जो डोनाल्ड ट्रंप के गाजा शांति योजना पर आधारित है। अब फिलिस्तीन में एक अंतरराष्ट्रीय स्थिरीकरण बल (आईएसएफ) जाएगा जो गाजा में शांति स्थापित करने के लिए उत्तरदायी होगा। […]

You May Like