विजय सेतुपति ने एटली की फिल्ममेकिंग की तारीफ की

मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्म अभिनेता विजय सेतुपति ने हाल ही में फिल्ममेकर एटली के साथ ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘जवान’ में काम करने के अनुभव पर बात करते हुए बताया कि उन्हें उनकी कहानी कहने की शैली में सबसे ज्यादा क्या पसंद आया।

गौरतलब है कि वर्ष 2023 में प्रदर्शित इस एक्शन एंटरटेनर फिल्म में शाहरूख खान मुख्य भूमिका में नजर आए थे।इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर न सिर्फ जबरदस्त सफलता हासिल की थी, बल्कि साल की सबसे बड़ी हिट फिल्मों में भी शामिल रही थी।फिल्म में विजय सेतुपति ने खतरनाक विलेन काली गायकवाड़ का किरदार निभाया था, और उनके साथ नयनतारा और दीपिका पादुकोण भी अहम भूमिकाओं में दिखाई दी थी।

विजय सेतुपति ने हाल ही में एक बातचीत के दौरान एटली के काम करने के तरीके की तारीफ करते हुए बताया कि उन्हें उनके साथ काम करना क्यों पसंद है।उन्होंने कहा, “मुझे एटली के फिल्म बनाने का तरीका बहुत पसंद है। उन्हें पता होता है कि किसी सीन या शॉट को कहाँ ऊंचाई देनी है और उसे किस तरह दिलचस्प बनाना है। और उन्हें अपने सीन्स को लेकर बहुत भरोसा होता है। इसलिए मुझे उनका काम करने का तरीका अच्छा लगता है।

विजय सेतुपति ने यह भी खुलासा किया कि शाहरूख खान के साथ स्क्रीन शेयर करने का मौका मिलना भी इस फिल्म को करने की एक बड़ी वजह थी।

 

Next Post

मार्च में ही 40 डिग्री पहुंचने को बेताब हुआ पारा

Mon Mar 16 , 2026
सतना : मार्च महीने का मध्य आते-आते ही सूर्यदेव की तपिश ने आगे आने वाली भीषण गर्मी के संकेत देना शुरु कर दिया है. दिन के अधिकतम तापमान में हो रही बढ़ोत्तरी को देखते हुए मार्च महीने में ही इाके 40 डिग्री तक पहुंच जाने की संभावना प्रबल हो गई […]

You May Like