करंट की चपेट में आने से ग्रामीण की मौत

मुरैना, 11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के सरायछोला थाना क्षेत्र में आज एक ग्रामीण की करंट की चपेट में आने से मौत हो गयी।
पुलिस सूत्रों के अनुसार हेतमपुर निवासी कल्ला गुर्जर (45) सुबह घर से निकलकर खेतों में चारा काटने के लिए गया था। चरा काटकर एक पुटली को सिर पर रखकर लौट रहा था। रास्ते में बिजली का तार लटक रहा था और उसी तार के करंट की चपेट में आने से उसकी मौके पर ही मृत्यु हो गयी। आक्रोशित ग्रामीणों ने बिजली कंपनी की लापरवाही से ग्रामीण की हुई मौत के बाद उसका शव आगरा मुंबई राष्ट्रीय राजमार्ग स्थित सरायछोला थाने के सामने रखकर जाम लगा दिया। जाम के कारण राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों की लंबी लंबी कतार लगने से अवागमन बाधित हो गया।
ग्रामीणों की मांग थी कि लापरवाह बिजली कंपनी के अधिकारियों के खिलाफ मामला दर्ज कर मृतक के परिवार को उचित मुआवजा दिया जाए। पुलिस और बिजली कंपनी के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और मृतक के परिजनों को चार लाख रुपए मुआवजा देने के आश्वासन के एक घंटे बाद तब कहीं जाम खुला।

Next Post

युवक की बांध में डूबने से मौत

Tue Mar 11 , 2025
मुरैना,11 मार्च (वार्ता) मध्यप्रदेश के मुरैना जिले के माता बसईया थाना क्षेत्र में आज एक युवक की कोतवाल बांध में नहाते समय डूबने से मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों के अनुसार आदित्य बघेल नामक युवक सुबह अपने तीन साथियों के साथ जिले के माता वसईया थाना क्षेत्र में कोतवाल बांध […]

You May Like