
जबलपुर। गोरखपुर थाना क्षेत्र में एक घर का दरवाजा 45 दिनो से बंद था। सूचना पर पुलिस पहुंची घर का दरवाजा खोलकर पुलिस अंदर पहुंची तो सडी गली लाश मिली। पुलिस ने बताया कि संजय राठौर पिता स्व.पी.सी. राठौर 58 वर्ष निवासी 302 चन्द्रिकांचल अपार्टमेंट कृपाल चौक ने सूचना दी कि वह गुप्तेश्वर वार्ड का पार्षद है, हाउसिंग बोर्ड के सदस्य ने बताया था कि विजित टी.जी. पिता व्ही के गोपालन उम्र 46 वर्ष रहता था, उसके घर का दरवाजा 45 दिनो से अन्दर से बंद है और दुर्गन्ध आ रही है। उक्त सूचना के आधार पर थाना मे सूचना दी थी। पुलिस ने धक्का देकर दरवाजा खोला और अन्दर जा कर देखे तो अन्दर वाले कमरे में वाथरूम की गली में वह में मृत पडा था।
