काला सागर : ‘बाहरी आघात’ के बाद जहाज़ में लगी आग, सुरक्षित निकाले गये 25 भारतीय

इस्तानबुल, 28 नवंबर (वार्ता) तुर्की के तट के करीब शनिवार को काला सागर में एक टैंकर में ‘बाहरी टक्कर’ के कारण आग लग गयी। इसमें 25 चालक दल के सदस्य भारतीय थे, जिन्हें सुरक्षित निकाल लिया गया है।

इस बीच, तुर्की के एक अन्य टैंकर ‘विराट’ में भी कुछ देर बाद ‘बाहरी टक्कर’ के कारण आग लगी। यह जहाज़ भी गांबिया के ध्वज तले समुद्र में सफर कर रहा था।

तुर्किये के समुद्री मामलों के महानिदेशालय ने यह जानकारी दी। महानिदेशालय ने अपने शुरुआती बयान में कहा कि बचाव कर्मियों को घटनास्थल से वापस लाने की तैयारी की जा रही है।

बयान में कहा गया, “रिपोर्ट मिली है कि तुर्किये के तट से 28 समुद्री मील दूर नोवोरोसिस्क की ओर बढ़ रहे खाली केरोस टैंकर में बाहरी आघात के कारण आग लग गयी। कर्मीदल के सभी 25 लोग सुरक्षित हैं।”

तुर्किये के यातायात और बुनियादी-ढांचे मंत्रालय ने बाद में जारी किये गये एक बयान में बताया कि सभी भारतीयों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। यह जहाज़ मिस्र से रूस की ओर जा रहा था। एक मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, आग पर समय पर काबू नहीं पाया गया तो जहाज़ डूब सकता है।

दूसरी ओर, निदेशालय ने ‘विराट’ से संबंधित बयान में कहा, “टैंकर विराट के चालक दल ने बताया कि जहाज काला सागर में तुर्की के तट से 35 समुद्री मील दूर दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। बचाव दल और एक व्यापारी जहाज को घटनास्थल पर भेज दिया गया है।”

निदेशालय ने जहाज को हुए नुकसान या टक्कर की प्रकृति के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। विराट के चालक दल के 20 सदस्यों की हालत सामान्य है। निदेशालय ने जहाज के चालक दल के हवाले से बताया कि इंजन कक्ष में भारी धुआं था।

 

Next Post

चुनाव आयोग का कोलकाता पुलिस को निर्देश- पश्चिम बंगाल सीईओ कार्यालय को तुरंत स्थानांतरित करें

Sat Nov 29 , 2025
कोलकाता, 29 नवंबर (वार्ता) चुनाव आयोग ने शुक्रवार रात को कोलकाता पुलिस आयुक्त मनोज वर्मा को एक नया निर्देश जारी किया है, जिसमें पश्चिम बंगाल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) के कार्यालय को तत्काल प्रभाव से किसी सुरक्षित और उपयुक्त परिसर में स्थानांतरित करने का आदेश दिया गया है। यह […]

You May Like